शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सालौदा में लाईट ठीक करने बुलाये एक मैकेनिक ने एक 25 वर्षीय महिला के साथ घर में अश्लील छेडछाड की घटना को अंजाम दे डाला। महिला ने उक्त बात की शिकायत अपने पति से की पति महिला को लेकर पोहरी थाना पहुॅचा जहॉ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कल शाम सालौदा गांव में राखी पत्नी सुआलाल जाटव परिवर्तित नाम उम्र 25 साल की घर की लाइट खराब हो गयी थी जिसे ठीक कराने के लिये राखी ने पडोसी रवि को घर पर बुलाया आरोपी ने लाइट तो ठीक कर दी उसके बाद आरोपी का मन बहक गया।
उसने महिला को अकेली देखकर उसके साथ अश£ील छेडछाड कर दी महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुऐे जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट पर आरोपी रवि पुत्र प्रकाश जाटव निवासी सालौदा के खिलाफ 354-ए,323,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।