शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्रान्तर्गत नरवर कस्बे में निवासरत वलबंत के छ: वर्षीय पुत्र कुनाल की कुए में गिरने से मौत हो गई है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में निवासरत कुनाल पुत्र वलबंत सिंह अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक घर के बाहर बने कुए पर कुनाल खेलते-खेलते पहुॅच गया। कुए में झॉकते वक्त अचानक कुनाल का संतुलन बिगड़ गया और कुनाल कुए में जा गिरा परिजन दौड कर कुए पर पहुॅचे जब तक बालक ने दम तोड दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।