शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत टोंगरा रोड पर एक मकान की दीवार ढहने पर एक 16 वर्ष की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कल्पना पुत्री कैलाश पाल निवासी ईसागढ़ उम्र 16 वर्ष अपनी मौसी सरोज और मोसाजी सोवरन पाल निवासी टोंगरा के पास गर्मियों की छुट्टी बिताने आई हुई थी ।
कल बारिस के दौरान छत पर नहाते समय सेसई वाले डॉक्टर साहब की मकान की दीवार भरभराकर गिर गई जिससे कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गई उसके सिर में भी चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।