बाईक एक्सीटेडं: हेलमेट चक्कनाचूर होकर घुसा सिर में, शिक्षक की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया के पास एक शिक्षक की बाईक सडक किनारे लगे ट्रीगार्ड से टकरा गई। बताया गया है कि यह भिंडत ईतनी भीषण से कि शिक्षक के सिर पर लगा हैलमेट चक्कनाचूर हो गया,और उसके सिर में धस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार जिले के अमोला थाना क्षैत्र के ग्राम सिरसौना निवासी अतरसिंह पुत्र रामचरण लोधी उम्र 52 वर्ष निवासी सिरसौना अपनी भतीजी देवकी पुत्री विक्रम लोधी उम्र 17 वर्ष को रूक जाना नही योजना के अंतर्गत पेपर दिलाने शिवपुरी ले जा रहा था। तभी रास्ते मे सलैया के पास तेजी और लापरवाही से बाईक चलाते हुए पासी में ही लगे टीगार्ड से बाईक टकरा गई। 

यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था वह भी चकनाचूर हो गया और अत्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भतीजी देबकी घायल होने के समाचार मिल रहे है। ंघायल को उपचार के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक शासकीय शिक्षक है और यह सिरसोना गांव में पदस्थ  है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!