शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे ने शासन द्वारा घोषित मूल्य पर रायश्री में प्याज खरीदी हेतु बनाए गए केन्द्र का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्याज खरीदी केन्द्र पर समूचित व्यवस्था न होने पर मण्डी निरीक्षक रामलाल लोहिया को निलंबित कर मार्कफेड के जि मेदार अधिकारी और इस केन्द्र मण्डी सचिव रियाज खांन अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवपुरी श्री रूपेश उपाध्याय साथ थे।
कलेक्टर शिवपुरी ने आज सुबह शासन द्वारा घोषित मूल्य पर प्याज खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों के लिए केन्द्र पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान केन्द्र पर किसानों के लिए पीने का पानी, छाया जैसी मूलभूत सुविधाए के साथ-साथ पर्याप्त स्टाफ न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।
केन्द्र पर प्याज खरीदी केन्द्र का नाम और शासन द्वारा घोषित छ: रूपए प्रति किलो का बोर्ड एवं बैनर न लगाए जाने के कारण और मार्कफेड द्वारा काउन्टर न बनाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मण्डी निरीक्षक श्री रामलाल लोहिया, मार्कफेड के अधिकारी और मण्डी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।