देहली होटल वाले पदमचंद कोचेटा का निधन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी पदमचंद जी कोचेटा का आज हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल आठ जून बुधवार को मुक्तिधाम शिवपुरी में किया जाएगा। 

स्व. कोचेटा 77 वर्ष के थे। वह मै.बल्लभचंद पेट्रोल पंप और देहली होटल के संचालक थे। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।

स्व. श्री पदमचंद कोचेटा आज दोपहर तक पूरी तरह स्वस्थ थे तथा घर पर खाना खाने के बाद चहल कदमी कर रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर शहर में शोकाकुल वातावरण व्याप्त हो गया। 

स्व. श्री पदमचंद कोचेटा प्रसिद्ध समाजसेवी बल्लभचंद कोचेटा के सुपुत्र और पेट्रोल प प व्यवसायी संजय लूनावत के मामा थे। उनके निधन पर प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह,सहित शहर वसियो ने शोक संवेदनाए व्यक्त की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!