शिवपुरी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 55 नलकूप अधिग्रहित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी नगर एवं अनुविभाग शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य को पेयजल की समुचित व्यवस्था करने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री रूपेश उपाध्याय ने शिवपुरी नगर में 09 नलकूपों को और ग्रामीण क्षेत्र में 46 नलकूपों का अधिग्रहण कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की है। 

अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि शिवपुरी नगर के तहत हवाई पट्टी के पास पांच नलकूप मुन्ना सूद, काजी जी, गुप्ता टाईल्स वाला, नरेन्द्र शर्मा, अशोक डिगर्रा एवं मनियर वार्ड क्रमांक-12 नन्दू राठौर, व्हीटीपी स्कूल के आगे रघुवीर कुशवाह, वार्ड क्रमांक-31 प्रदीप राठौर, केशव धाकड़ का नलकूपो को अधिग्रहण किया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भैराना ग्राम में 05, ग्राम ईटमा में 07, सेमरी, गूगरीपुरा, कुअरपुर, जसराजपुर एवं कांकर में 04-04, चकविजरावनरातीकिरार, सुभाषपुरा, सतनवाड़ा में 02-02, इंदरगढ़, सेवड़ा, रौदाछापर, चकविराजवन में 01-01 नलकूप का अधिग्रहण किया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!