जनसुनवाई में आए ग्रामीणों से बाबू बोला: यहाँ तक क्यों आये वहीं ले देकर मामला निपटा लेते

Updesh Awasthee
0
कोलारस। आज शिवपुरी जिलाधीश की जनसुनवाई मैं उस समय हंगामा मच गया जब जनसुनवाई मैं कोलारस कस्बे के ग्राम चनेनी के कुछ ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों से जनसुनवाई मैं मौजूद बाबू ने ये कह दिया यहाँ तक क्यों आये वहीं ले दे कर मामला सुलझा लेते।

सुबह ग्राम पंचायत चनेंनी की समस्याओं को लेकर नीलम शिवहरे और युवा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व मैं दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीण और संगठन कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार जनसुनवाई पहुंचे जनसुनवाई मैं मौजूद बाबू को जब ग्रामीणों ने समस्या बताई।

जिसमें ग्राम पंचायत चनेंनी मैं 33 केव्ही लाइन को आवासीय क्षेत्र से हटाने एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मध्य भारत ग्रामीण बैंक सेसई सडक़ और देहरवारा ग्रामीण बैंक को कोलारस स्थानांतरण करने के स बंध मैं जब बताया तो बाबू ने ये कह दिया की यहां तक क्यों आये वहीं बिजली विभाग कर्मचारियों से मिलकर कुछ ले देकर सुलझा लेते।

इस बात पर ग्रामीण और युवा संगठन के अध्यक्ष दीपक शिवहरे भडक़ गए और जनसुनवाई मैं ही बाबू को खरी खोटी सुना दी। मामला बढ़ता देख एडीएम नीतू माथुर ने मामला तुरन्त संज्ञान मैं लिया और संबधित विभाग के अधिकारियों को तुरन्त मामला निपटने के आदेश दिए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!