शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ला में कल शाम एक आरोपी महिला को अकेला देखकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
पीडि़ता के चीखने पर आरोपी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 323, 506, 456 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता बाथम (परिवर्तित नाम) कल शाम घर पर अकेली थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक संतोष बाथम उसके घर में घुस आया और उसने सविता के साथ अश्लील छेडख़ानी शुरू कर दी।
साथ में मारपीट भी कर दी , साथ ही उसे आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीडि़ता ने चींखना शुरू कर दिया तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पति के आने के बाद सविता ने पूरा घटनाक्रम उसे बताया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।