कर्मचारी मोर्चा ने दिए डी-कंपनी के खिलाफ साक्ष्य

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। संयुक्त मोर्चा द्वारा शिवपुरी डीपीसी शिरोमणि दुबे के खिलाफ दिए गए 14 सूत्रीय ज्ञापन की जांच एसडीएम शिवपुरी रूपेश उपाध्याय ने शुरू कर दी है। एसडीएम शिवपुरी ने इसी जांच के क्रम में संयुक्त कर्मचारी अधिकारी मोर्चा के पदाधिकारीयों को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तलब किया था। उनके नोटिस पर सयुंक्त मोर्चा के कर्मचारी नेताओ ने साक्ष्य प्रस्तुत कर अपने बयान दर्ज कराए। 

बताया गया है कि कर्मचारी शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारियों ने लिखित दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जिनमें डीपीसी कार्यालय की वित्तीय अनिमितताओं से लेकर अधिकार क्षेत्र से बहार जाकर कार्य करने, शासनादेशों और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की खुली अवेहलना करने सहित लगाए गए तमाम अरोपो के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य शामिल बताए जा रहे है। 

कर्मचारी संघों की ओर से आज एसडीएम कार्यालय में संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक शर्मा, रसीद खान, रोहणी अवस्थी, सुशील धानुक सहित तमाम कर्मचारी संघो के पदाधिकारी मौजूद दिखे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!