शिवपुरी की युवती ने जबलपुर में किया आत्महत्या का प्रयास

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शिवपुरी की एक युवती ने जबलपुर में आत्महत्या का प्रयास किया। उसने अपने टीचर के टॉचर से तंग आकर नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया। उसे गंभीर हालत में नेशल अस्पताल के आईसीयू में दाखिल किया गया है। 

21 वर्षीय मोहिनी चक्रवर्ती जबलपुर के अधारताल स्थित वेटनरी विवि के मतस्य शिक्षा (वीएफएसई) विभाग में पढ़ती है। जबकि उसके पिता शिवपुरी में ही रहते हैं। पिता वृंदावनलाल चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी बेटी 21 वर्षीय मोहनी चक्रवती वेटनरी के मत्स्य विभाग में द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। मोहनी अधारताल जयप्रकाश नगर स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। वृंदावन के अनुसार कुछ समय पूर्व मोहनी ने फोन करके उन्हें जानकारी दी थी कि कॉलेज की एक मैडम उसे बेवजह परेशान कर रहीं हैं।

वृंदावन के अनुसार उन्होंने बेटी को समझाइश देकर शांत कर दिया था। दो दिन पूर्व भी उनकी बेटी ने उन्हें मैडम की प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी थी लेकिन बुधवार की शाम अचानक उन्हें नेशनल अस्पताल से फोन आया जिसके बाद कुछ देर बेटी ने बात की और वो बेहोश हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!