शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर की रहने वाली एक दस वर्षीय बालिका ज्योति को बालक पर पत्थर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बालिका को आरोपी बनाते हुए उस पर भादवि की धारा 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय बालक नरेन्द्र पुत्र दामोदर जाटव गांव के बाहर खेल रहा था तभी आरोपी बालिका ज्योति ने नरेश के सिर में पत्थर मार दिया जिससे उसके कान के पास चोट आ गई और मामला बालक के परिजन थाने तक ले गए जहां बालिका पर नरेश के परिजनों ने मामला दर्ज करा दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।