शिवपुरी। एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सिंहनिवास तालाब पर स्वच्छ भारत के तहत श्रमदान किया। जिसमें काफी सं या में एनसीसी गर्ल्स व सीनियर कैडेट शामिल थे।
जिन्होंने एक घंटे तक ग्रामीण तालाब में श्रमदान कर स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी की। इस मौके पर एनसीसी 35 बटालियन के गर्ल्स एवं सीनियर कैडेट व अधिकारी मौजूद थे जिनमें प्रमुख रूप से एनसीसी बटालियन के ले. कर्नल उदयवीरसिंह, ले. कर्नल सदाशिव भारती, 100 एनसीसी कैडेट, 8 एएनओ, 7 पीआई स्टाफ, सूबेदार मेजर राजेन्द्रसिंह, राजकुमार, जनपद अध्यक्ष पारमसिंह रावत भी मौजूद थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।