शिवपुरी। डीपीसी शिरोमणि दुबे और निलबिंत शिक्षक अफाक अहमद की विवाद के स्वरूप कर्मचारी संयुक्त मोर्च के ज्ञापन की मांग पर कलेक्टर शिवुपरी ने जांच के आदेश दिए और जांच अधिकारी एसडीएम शिवपुरी को नियुक्ति किया है।
इसी जांच के क्रम में एसडीएम रूपेश उपाध्याय ने अपने कार्यालय से दिनाक 4 जून को अध्यपक कर्मचारी संयुक्त मोर्चे को नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि इस पत्र के माध्यम से एसडीएम ने सयुंक्त मोर्चे को मय दस्तावेजो के एसडीएम कार्यालय में 8 जून को कथनो के लिए 11 बजे बुलाया है।
बताया यह भी जा रहा है कि डीपीसी शिरोमणि दुबे के शिक्षकों को गद्दार और सिमी का कार्यकर्ता जैसा निरूपित करने के बयान की भी जांच एसडीओपी शिवपुरी द्वारा शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।