शिवपुरी। शहरवासी अब बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि गर्मी चरम पर पहुंच जाने से भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला गया है। नगर पालिका के हाईडेंटों में पानी कम हो गया है और हाईडेंटों से जल टेंकर भरने की दर तीनगुनी तक पहुंच गई है।
पहले एक समय में जहां हाईडेंट से तीन टेंकर भर जाते थे अब उतने ही समय में एक टेंकर भर पा रहा है, लेकिन इससे भ्रष्टाचार भी बढ़ गया है क्योंकि पेंमेंट 24 घंटे में एक टेंकर का 6 से 8 चक्कर का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन नागरिकों को इन दिनों गंभीर रूप से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विदित हो कि नगर पालिका परिषद द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह बोर खनन कराने का कार्य किया। जिसमें से कई बोर फैल हो गए और जिनमें पानी निकला था उन्हें हाईडेंट के रूप में उपयोग किया जा रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के कारण अब हाईडेंटों में दिन-प्रतिदिन पानी कम होता जा रहा है।
वहीं शहर के अधिकतर बोरों में पानी समाप्त हो गया है और कई बोर खराब पड़े हैं। ऐसी स्थिति में पेयजल समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे शहर में बुरे हालात पैदा हो गए हैं। लोग पानी व्यवस्था के लिए दरदर भटक रहे हैं।
नगर पालिका ने सात बोरों के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा
नगर पालिका प्रशासन ने जल संकट को देखते हुए सात बोरों के अधिग्रहण का प्रस्ताव एसडीएम रूपेश उपाध्याय को भेजा। जिन टेंकरों को अधिग्रहित करने का प्रस्ताव भेजा गया हैं वे हैं।
जिन बोरों को अधिग्रहित किया जाएगा उनमें मुन्ना सूद बाला हवाई पट्टी, काजी बाला हवाई पट्टी, गुप्ता टाईल्स हवाई पट्टी, नरेन्द्र शर्मा हवाई पट्टी, अशोक डिगर्रा हवाई पट्टी, नंदू उपाध्याय मनियर, कुशवाह वाटर व्हीटीपी स्कूल शामिल हैं। बताया जाता है कि एसडीएम ने उक्त प्रस्ताव को स्वीकार कर हाईडेंटों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।