आध्यपकों का धरना: निकाली जाऐगाी गणना पत्रको की अर्थी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। छठवें वेतनमान के गणना पत्रक को सिरे से खारिज कर अध्यापक अब आंदोलन की राह पर हैं। अध्यापक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर अध्यापक दूसरे दिन भी भीषण गर्मी में धरने पर डटे रहे। 

जहां अध्यापकों को आज निकलने वाली गणना पत्रक की अर्थी रैली की तैयारियां करते देखा गया। अध्यापकों को इस धरना, आंदोलन को अन्य कर्मचारी संघठनों का भी समर्थन मिल रहा है। 

संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ की ओर से धर्मेन्द्र रघुवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बन्दना शर्मा, स्नेह रघुवंशी, प्रदीप अवस्थी, संजय भार्गव, अरविन्द सरैया, ने संयुक्त रूप बताया कि अध्यापक संघर्ष समिति ने आज अपने आंदोलन के समर्थन में दूसरे दिन भी डीईओ कार्यालय के सामने धरना दिया। 

जारी गणना पत्रक को सिरे से खारिज कर अध्यापकों ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि अध्यापक गणना पत्रक की अर्थी निकाल 9 जून को भारी सं या में भोपाल कूच करेंगे। 

संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ द्वारा आज शांय 4 बजे सावरकर पार्क से गणना पत्रक की अर्थी निकाली जायेगी। तथा आज 11 बजे से धरना स्थल पर महिला मोर्चा द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की जायेगी। 

क्रमिक भूख हड़ताल के क्रम में आज संजय भार्गव, प्रदीप अवस्थी, प्रदीप नरवरिया, मनमोहन जाटव, संतोष यादव, वल्लभ आदिवासी भूख हड़ताल पर बैठे। अध्यापकों के इस धरने को संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा भी समर्थन दिया गया। 

संयुक्त मोर्चा की ओर से अजमेर सिंह यादव, अशोक शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, रोहिणी अवस्थी, रसीद खांन साबिर, सुशील अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, अतर सिंह धानुक, मनोज भार्गव आदि ने धरना स्थल पहुॅचकर अपना समर्थन दिया। 

गणना पत्रक की अर्थी रैली में अधिक से अधिक अध्यापकों से शामिल होने की अपील की गई है। धरना में उपस्थित एवं अपील करने वालों में बीना गोलिया, नीलम षिवहरे कल्पना व्यास, कालिन्दी श्रीवास्तव, भाई राज करारे, राजबिहारी शर्मा, बृजेन्द्र भार्गव, महावीर मुद्गल, ओमपुरी गोस्वामी, मुनेष रघुवंशी, लक्ष्मीनाराण शिवहरे, सतीश शर्मा, विशाल शर्मा, अनिल अहिरवार, भागीरथ कुशवाह, फतेहसिंह गुर्जर, पंकज सोनी, शिवनाथ सिंह चौहान, ललित मोहन सोनी, करण राठौर, राकेष यादव, आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!