शिवपुरी। मु यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अनुज गुप्ता द्वारा स्थापित फ्लोर मिल से जहां स्वयं को रोजगार मिला है। वहीं वे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 50 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे है। इस व्यवसाय से उन्हें 50 से 60 हजार रूपए तक की प्रतिमाह आय भी हो रही है। जिससे इनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
शिवपुरी जिले के भौंती निवासी अनुज गुप्ता पु़त्र श्री अशोक गुप्ता जो विज्ञान में स्नातक है और एमएसडब्ल्यू में डि लोमा प्राप्त किया है। वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के माध्यम से मु यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार कैसे अपना उद्योग स्थापित कर सकते है, की जानकारी मिली।
श्री अनुज गुप्ता ने इस संबंध में जिला मु यालय पर स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक से योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर गेहूं ग्रेडिंग, आटा निर्माण संयंत्र लगाने की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने केन्द्र के महाप्रबंधक को बताया कि जिले में गेहंू प्रचूर मात्रा में पैदा होता है और मैं गेहूं ग्रेडिंग एवं आटा मिल लगाना चाहता हूं, इसके लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गेहूं ग्रेडिंग आटा निर्माण संयंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनका आवेदन पत्र जमा कराया।
लौर मिल हेतु की गई सभी पूर्तियों के उपरांत इनका प्रकरण उद्योग विभाग से स्वीकृत होकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया भौंती पिछोर के लिए वितरण हेतु भेजा गया। बैंक द्वारा 62 लाख का ऋण स्वीकृत किया, जिसमें 45 लाख का स्थाई निवेश और 17 लाख की कार्यशील पूंजी बैंक से ऋण के रूप में प्रदाय की गई।
आटा मिल के लिए श्री अशोक गुप्ता को 9 लाख 30 हजार का अनुदान प्राप्त हुआ। इनके द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के परामर्श एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया भौंती के सहयोग से गेहूं ग्रेडिंग, आटा निर्माण संयंत्र स्थापित किया है।
इस संयंत्र के माध्यम से जहां इन्हे प्रतिमाह 50 से 60 हजार रूपए की आय हो रही है, वहीं वे आज इस उद्योग के माध्यम से 50 जरूरतमंद लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे है। इसके साथ-साथ स्थानीय कृषकों से भी यह सीधा गेहूं क्रय कर रहे है।
जिससे किसानों को भी उनके गेहूं के अच्छे दाम प्राप्त हो रहे है। इनके संयंत्र द्वारा तैयार किया गया आटा ‘मैसर्स कश्मीरी फूड प्रोडक्ट’ के नाम से झांसी, ललितपुर, इंदौर, भोपाल एवं मुंबई (महाराष्ट्र) में मांग बढ़ी है। इनका कहना है कि युवक अपनी लगन, मेहनत एवं सही मार्गदर्शन से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।