शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कस्टम गेट पर कल सौतेली माँ ने अपने पुत्र पर गंभीर हमला बोल दिया जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। पीडि़त युवक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ धारा 323, 324 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र राजेन्द्र गोयल निवासी कस्टमगेट की सौतेली माँ भारती गोयल पिछले ल बे समय से मयंक को प्रताडि़त करती चली आ रही थी। बीती रात्रि लगभग आठ बजे आरोपी महिला भारती ने मयंक को पकड़ लिया और उस पर काम करने के लिए दवाब बनाने लगी जब मयंक ने मना कर दिया तो उसकी माँ ने उस में कांच फैंककर मार दिया जिससे उसके शरीर में चोटें आई हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।