शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ा खुर्द में एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने पीडि़ता को दहेज न लाने पर जमकर पिटाई दी और उसे घर से भगा दिया। पीडि़ता के मायके पक्ष ने कई बार सुलह के प्रयास किए, लेकिन आरोपियों ने बिना दहेज लिए सुलह करने से इन्कार कर दिया। अंत में पीडि़ता ने पुलिस का सहारा लिया और थाने पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार बैन बाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरौद, इंदार ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति रघुवीर जाटव, सास रमकुअर और ससुर तुलाराम उसे पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रताडि़त कर रहे है आरोपी उससे दहेज में एक लाख रूपए और मोटरसाइकिल की मांग करते हैं।
जब वह आरोपियों की इच्छा पूरी नहीं कर सकी तो आरोपियों ने उसकी जमकर मारपीट की और उसे 16 मार्च को घर से भगा दिया। इसके बाद से ही वह अपने पिता के घर रह रही। इस बीच उसके पिता ने आरोपियों से सुलह करने की कोशिश की, लेकिन आरोपीगण बिना दहेज की राशि लिए राजीनामा करने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 323 भादवि सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।