शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के पटपरा मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने हजारों का माल समेट लिया। घटना की जानकारी गृह स्वामिनी को विगत दिवस उस समय लगी जब वह कुंभ मेले से वापस अपने घर लौटी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457,380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 20 मई को फरियादियां भोला पत्नि सियाराम यादव अपने मकान में ताला लगाकर परिजनों के साथ उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ में स्नान के लिए गई थीं। जहां से वह अपने अन्य रिश्तेदारों के यहां रूक गई। 1 जून को जब वह मेहमानी कर वापस लौटी तो उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं घर में रखा सामान भी गायब था। जिनमें चांदी के डिब्बे, सोने का मंगल सूत्र, पायलें, सहित गैस चूल्हा, सिलेण्डर और वर्तन शामिल हैं। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने कल थाने में दर्ज कराई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।