शिवपुरी। जिले के करैरा तहसील के टीला रोड़ पर आज सुबह विद्युत लाईन टूट कर गिर जाने के बाद ख बे पर चढक़र लाईन ठीक कर रहा विद्युतकर्मी करंट लगने से झुलस गया और ख बे से गिर कर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह टीला रोड़ के पास अचानक विद्युत तार टूट कर गिर गए जिसे सुधारने के लिए न्यू कॉलोनी का रहने वाला केशव सिंह भदौरिया बिजली विभाग के निर्देश के बाद पहुंचा जैसे ही वह ख बे पर चढ़ा वैसे ही उसे करंट लग गया और वह ख बे से नीचे गिर गया।
बताया जाता है कि लाईन सुधारते समय पावर हाउस से विद्युत सप्लाई बंद नहीं की गर्ई थी जबकि ख बे पर चढऩे से पहले विद्युत सप्लाई बंद करने का परमिट लिया गया था।
विदित हो कि इससे पहले यह घटनाक्रम बैराड़ में ास्टर पर पदस्थ एक कर्मचारी के साथ भी गटित हुआ था। जिससे बरोद में ख वे पर काम कर रहा मजदूर को करंट लगने से घायल हो गया था। इससे पहले भी विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते शहर के मोहिनी सागर कॉलोनी में विद्युत विभाग के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई थी। विद्युत विभाग की यह लापरवाही किसी बडे हादसे का इंतजार कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।