शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के ग्राम बिजरी में एक कुशवाह परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा जिससे पूरा परिवार स ते में है। हुआ यूं कि आज सुबह लगभग 7 बजे परिवार के बलबीर कुशवाह ने पूजा पाठ कर भगवान को दीपक लगाया तभी उसकी लौ से झोंपड़ी में रखे भूसे में आग लग गई और देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि घर के सभी सदस्य आग में फंस गए और बड़ी मुश्किल से वह बाहर निकल सके।
इस घटना में परिवार के सभी सदस्य तो बाल-बाल बच गए। लेकिन वहां बंधी चार भैंसे, दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई। साथ ही झोपड़ी में रखी 20 क्विंटल प्याज और दैनिक उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। लेकिन घर के सामान को सुरक्षित नहीं बचाया जा सका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।