अब बांस पर नही स्टील की अर्थी पर निकलेगी अंतिम यात्रा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पर्यावरण बचाओ के संदेश को लेकर भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को एक अनूठी मिशाल पेश करने जा रही है। इस दिवस को भाविप की वीर तात्याटोपे शाखा मानवता संस्था को प्रथम चरण में पांच स्टील पाईप की अर्थियां सौंपने जा रही है

जिसे पर्यावरण बचाने की दृष्टि से बांस की कम उपलब्धता तथा भविष्य के दृष्टिगत किया जा रहा है। इस प्रकल्प को प्रारंभ कर उसे अमल मेें लाने का बीड़ा संस्था ने उठाया है और जरूरत के मुताबिक आवश्यकतानुसार वीर तात्याटोपे शाखा ही आगे भी इन्हें मानवता को प्रदाय करती रहेगी।

यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया कि भाविप वीर तात्याटोपे शाखा की साधारण सभा की बैठक में इसकी आवश्यकता और भविष्य के दृष्टिगत इसके उपयोग को देखते हुए संस्था द्वारा निर्णय लिया गया कि वीर तात्याटोपे शाखा प्रथम चरण में पांच स्टील की अर्थियों को मानवता को प्रदाय करेगी जिसे कल्याणी धर्मशाला में रखा जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बांस की धीरे धीरे कम उपलब्धता के साथ पर्यावरण बचाने के दृष्टिगत भी इस कदम को उठाया गया है। उन्होंने बताया कि कई अन्य शहरों में इस प्रकल्प को अमल में लाया गया है जो कि बहुत सार्थक सिद्ध हुआ है। 

्रउन्होंने बताया कि मानवता संस्था के सदस्यों के साथ बैठक में भी निर्णय लिया गया कि इस पूरे प्रकल्प को केवल भाविप की वीर तात्याटोपे शाखा ही संचालित करेगी और समय समय पर मांग अनुसार उन्हें मानवता संस्था को उपलब्ध कराएगी। भाविप की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा उसे मानवता संस्था को सौंप दिए जाने के बाद मानवता संस्था द्वारा इसके रख रखाव, उपलब्धता एवं संचालन की पूर्ण जि मेदारी होगी।

नि:शुल्क प्रदाय की जाएगी स्टील की अर्थी
मानवता संस्था के सदस्यों ने बताया कि भाविप की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा जो स्टील पाईप की अर्थियां हमें सौंपी जाएंगी उन्हें हम नि:शुल्क प्रदाय करेंगे जबकि बांस की अर्थी के लिए शुल्क निर्धारित था। व्यक्ति द्वारा मांगे जाने पर केवल अमानत के रूप में धरोधर राशि जमा कराई जाएगी, जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्टील पाईप की अर्थी के साथ क्रियाकर्म हेतु एक बांस एवं अन्य सामग्री मांगे जाने पर दी जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!