शिवपुरी। पांच जून अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई वृहद रूप में मनाने जा रही है। इस दिवस पर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 में स्थित पटेल नगर पार्क में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहले स्वच्छता अभियान के तहत पार्क की साफ सफाई करेंगे।
तदुपरांत इस पार्क में फलदार एवं छायादार 101 पौधों का रोपण करेंगे। कार्यक्रम में बतौर मु य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 31 के पार्षद पंकज शर्मा महाराज एवं पत्रकार अशोक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।
पार्षद पंकज शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगर पालिका शिवपुरी द्वारा वार्ड क्रमांक 31 के पटेल नगर पार्क में भाजयुमो विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम के तहत पांच जून रविवार को सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजयुमो कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय वाशिन्दे सुबह छह बजे पार्क में पहुंचकर पहले दो घंटे पार्क की साफ सफाई करेंगे तदुपरांत इस पार्क को हरा-भरा बनाने के मकसद से पार्क प्रांगण में 101 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।
पार्षद शर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बढ़चढक़र इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने सफलतम दो वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है इसी उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।