BF के साथ घर में ही रोमांस कर रही थी लड़की, मम्मी ने देख लिया

NEWS ROOM
0
करैरा। खबर जिले के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां एक युवती के परिजनों ने दो युवकों पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि युवती उक्त मामले की शिकायत नहीें करना चाहती और पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार करैरा नगर के तहसील के पीछे निवासरत एक युवती के परिजन कस्बे में कही गए हुए थे। तभी युवती ने अपने घर बालों की अनुपस्थिति में अपने बॉयफ्रेड़ को घर बुला लिया। युवती का बॉयफ्रेंड अपने दोस्त को लेकर आया और अपनी प्रेमिका के साथ रंगरैलिया मनाने लगा।

जबकि प्रेमी का दोस्त घर के बाहर पेहरा देने लगा। इतनी देर में युवती के परिजन आ धमके। जिन्होंने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया। उसके बाद परिजनों ने युवती की जमकर खेर खबर ली। परंतु युवती अपनी बात पर अडिग रही। इसी बीच युवती के परिजन और प्रेमी में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जिस पर युवती के परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!