करैरा। जिले के पुलिस थाना करैरा में एक फरियादी ने अपनी नाबालिग 17 वर्षीय युवती के गायब होने पर संदेही के विरूद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और और संदेही से पूछताछ कर अपहृत युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना करैरा में फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी बिना बताए कही चली गई है। जब भतीजी की तलाश की तो पता चला कि गांव का ही आरोपी ओमप्रकाश पाल भी घर से फरार है। जिससे किशोरी का बीते कुछ दिनों से प्रेम प्रंसग चल रहा है। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।