शिवपुरी। पुलिस थाना दिनारा में एक बुलेरो वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई तो वहीं दूसरी ओर थाना बैराढ़ में एक बाईक की टक्कर से अधेड़ घायल हो गया। दोनों ही मामलो में अलग-अलग पुलिस थाने में आरोपी वाहन चालकों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना दिनारा में महिला मीना पत्नि नीरज प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी उनाव रोड़ दतिया ने बताया कि वह अपने घर जाने के लिए फोरलेन पर अशोक होटल के समीप हाईवे पर वाहन का इंतजार करने के लिए खड़ी हुई थी इसी अचानक एक सफेद बुलेरो क्रं.यूपी 93 एवाय 9220 के वाहन चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए महिला मीना में टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत मीना ने पुलिसथाना दिनारा में की और आरोपी बुलेरो चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया।
वहीं दूसरी दुर्घटना थाना बैराढ़ मे हुई यहां फरियादी बादाम पिता विशुन लाल रावत उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम टोड़ा ने बताया कि वह मोहना की ओर जाने के लिए अपने घर से निकला था और जब वह मोहना-बैराढ़ रोड़ सूडी पुलिया के समीप पहुंचा ही था कि तभी वहां एक अनियंत्रित बाईक चालक आरोपी कालिया वाल्मीकि निवासी ग्राम गोवर्धन ने अपने डिस्कवर वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अधेड़ बादाम में टक्कर दे मारी जिससे वह घायल हो गया, बाद में आरोपी बाईक चालक मौके से भाग गया। फरियादी द्वारा आरोपी की पहचान कर लिए जाने से वह पुलिस थाना बैराढ़ पहुंचा और आरोपी कालिया वाल्मीक के विरूद्ध धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।