शिवपुरी। सोसाइटी फॉर पब्लिक इंटे्रस्ट के तत्वाधान में संचालित जल आन्दोलन की आवश्यक बैठक का आयोजन कल 5 जून 2016 को स्थानीय आगमन मैरिज हॉल मीट मार्केट रोड़ पर किया जा रहा है।
जल आन्दोलन संचालन समिति के संयोजक एवं संस्था अध्यक्ष एड.पीयूष शर्मा ने समस्त शिवपुरी नगर एवं जिले की पेयजल समस्या, जल व्यवस्था एवं वितरण कार्य में करोड़ों रूपए बहाए जाने, नल-जल योजना संपूर्ण शिवपुरी जिले में फैली और भ्रष्टाचार का निबाला बनकर रह गई है।
जनता पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। उक्त के विरोध में जल आन्दोलन संचालन समिति की आगामी रणनीति बनाने के लिए इस बैठक में विचार-विमर्श करेगी। जल आन्दोलन के सभी साथियों से अनुरोध है कि तय समय पर उपस्थित होकर मीटिंग को सफल बनाऐं।
मीटिंग में यह रहेगा एजेण्डा
सोसाइटी फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट के संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने इस बैठक के एजेण्डे के बारे में बताया कि स्थानीय विधायक, सांसद एवं जिला प्रशासन के द्वारा जलावर्धन योजना के क्रियान्वयन में ईमानदारी से प्रयास ना कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
एड.पीयूष विरूद्ध यूनियन ऑफ इंडिया (कंटेप्ट पिटीशन) माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित उच्च न्यायालय की अवमानना याचिका में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर शीघ्र ही संबंधित प्रतिपक्ष के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु आदेश जारी कराने के विषय में चर्चा की जाएगी।
नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा लगातार जलापूर्ति में लापरवाही के प्रमाण न्यायालय के संज्ञान में लाने हेतु बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।