शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि फिजीकल चौकी क्षेत्रांतर्गत अनुसुईया आश्रम के पास नपा के एक टैंकर ने 9 वर्षीय ने कुचल दिया जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि बालक अपने मामा के साथ पल्सर गाडी पर बाकडे हनुमान जी के दर्शन करके लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार गौरव भटनागर पुत्र अभिषेक भटनागर उम्र 9 वर्ष निवासी अ बाह अपने मामा अभिषेक सक्सैना के यहां अपनी मां निधि भटनाटर के साथ गर्मीयो की छुट्टीयो में आया हुआ था। मां कल ही वापस अ बाह लौटी थी परन्तु गौरव ने जिद की मै अभी मामा के यहां ही रहना चाहता हुं,। स्कुल खुलने से पहले आ जाऊगां।
आज मंगलवार होने के कारण दोनो मामा भांजे बाकडे के हनुमान जी के मंदिर दर्शन करने गए थे। मंदिर दर्शन के बाद दोनो मामा-भांजे अपने घर लौट रहे थे। बताया गया है कि अनुसुईया आश्रम के पास स्थित पुलियो के पर एक नपा में पेयजल सप्लाई के लिए अनुबंधित टैंकर क्रमांक एम एच 06 एसी 9659 ने लापरवाही पूर्वक ऑवरटेक करते हुए मामा-भांजे पर टैंकर चढा दिया।
बताया जा रहा है कि टैंकर ने बाईक में पीछे से टक्कर मारी और गौरव बाईक से उचक कर सडक़ पर गिर गया और फिर टैंकर उसे रौंदता हुआ चला गया। इस दुर्घटना में गौरव के सर पर टैंकर के पहिए से कुचल गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मामा अभिषेक के यहां मामूली खरौच आई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।