प्यास से तडपते रहिए, जलावर्धन पर कछुआ चाल से चल रहा है काम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी के प्यासे कंठो की प्यास बुझाने वाली योजना का काम अब पुन: शुरू तो हुआ है लेकिन काम चल रहा है कछुआ गाति से, अगर इसी गति से काम चलता रहा तो आने वाले 3 साल तक शिवपुरी के नलो में पानी नही आ सकता है। 

इस समय  नेशनल पार्क के आठ किमी क्षेत्र में खुदाई का कार्य चल रहा है और खुदाई के कार्य में महज दो मशीनें लगी हुई है। इस कार्य में संलग्न एक ठेकेदार ने बताया कि प्रतिदिन आठ मीटर से अधिक खुदार्ई नहीं हो पा रही है। वहीं नेशनल पार्र्क क्षेत्र के अलावा शहर में पाईप लाईन डालने, ट्रीटमेंट प्लान ओर टंकियों का कार्य भी प्रारंभ नहीं हुआ है। 

प्रतिदिन कार्य की प्रोग्रेस भी दोशियान कंपनी द्वारा नगर पालिका को नहीं दी जा रही है। नगर पालिका के अधिकारी दोशियान कंपनी के आगे बेवस बने हुए हैं। नेशनल पार्क क्षेत्र में खुदाई की अनुमति मिलने और दोशियान कंपनी को एडवांस के रूप में तीन करोड़ रूपए का प्रस्ताव कैबिनेट से पारित होने के बाद आशा बंधी थी कि दिसम्बर 2016 तक सिंध नदी का पानी घर-घर पहुंच जाएगा। 

दोशियान कंपनी ने अपने भाड़े के ठेकेदारों द्वारा 15 मई से नेशनल पार्क क्षेत्र में काम भी शुरू करवा दिया, लेकिन पेटी कॉन्ट्रेक्टरों को दोशियान कंपनी द्वारा भुगतान न किए जाने से काम मंथर गति से चल रहा है। एक पेटी कॉन्ट्रेक्टर ने बताया कि दोशियान कंपनी को नगर पालिका से हाल ही में 25 लाख रूपए का भुगतान हो गया, लेकिन वह हमें पेंमेंट नहीं कर रहा। 

इसलिए काम धीमी गति से हो रहा है। उक्त कॉन्ट्रेक्टर ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एक दो दिन में भुगतान नहीं हुआ तो काम रोक दिया जाएगा। नगर पालिका के उपयंत्री के एम गुप्ता ने भी स्वीकार किया कि सिंध जलावर्धन योजना के कार्य की गति काफी धीमी है। 

उनके अनुसार हम चाहते हैं कि नेशनल पार्क क्षेत्र में खुदार्ई के लिए और मशीनें लगाई जाए साथ ही दोशियान कंपनी शहर में भी वितरण लाईन डालने का कार्य करे ताकि बरसात के पूर्व यह कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने बताया कि अभी तो ट्रीटमेंट प्लांट और पानी की टंकियों का काम भी शेष हैं। 

श्री गुप्ता के अनुसार दोशियान कंपनी को शहर में 8800 मीटर पाईप लाईन डालने का लगभग 25 लाख रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि फिर काम की गति धीमी क्यों है? इस पर उन्होंने कहा कि दोशियान कंपनी की बैकिंग प्रबंधन में कुछ दिक्कतें आ रहीं है और कंपनी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि एक दो दिन में काम की गति बढ़ा दी जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!