शिवपुरी। आज सुबह देहात थाना क्षेत्र के नागाबाबड़ी पर एक ट्रक और यात्रियों से भरे आपे की बीच जोरदार भिडंत हो गई। जिससे आपे में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना दोनों वाहनों के विपरीत दिशा में ओवरटेक के कारण हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे के समय शिवपुरी से यात्रियों को भरकर आपे वाहन क्रमांक एमपी 30 टी 0713 कोलारस के लिए निकला। जैसे ही आपे सीआरपीएफ कैंप से आगे रायश्री रोड़ पर पहुंचा तभी गुना की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 38 क्यू 8164 ने आगे आ रहे एक वाहन को ओवरटेक किया उसी समय आपे ने भी अपने आगे के वाहन को ओवरटेक कर आगे आया तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने की भिडंत हो गई।
जिसमें आपे में बैठे भीकाराम पुत्र दाताराम बाथम निवासी सेसई सडक़, संपतलाल पुत्र भुरका केवट निवासी रूसल्ला नई सरायें, कालूराम बघेल पुत्र लक्खूराम निवासी ककरौआ गोवर्धन, प्रेमलाल पुत्र काशीराम निवासी ग्राम डकरौरा, भीम सिंह पुत्र ज्ञानी आदिवासी, सरस्वती पत्नि सियाराम पाल, साबो बाई पत्नि हरीचरण पाल घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।