शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम खजवाहा में कुछ व्यक्ति खेत पर भूसा भरने के लिए आये हुए थे इसी दौरान उनके द्वारा पास में बने फरियादी के मकान में रखे सामान को चोरी कर ले गये। इस बात की खबर जब फरियादी को लगी तो आरोपियों द्वारा सामान वापस करने की बात कही, लेकिन जब उन्होंने सामान वापस नहीं किया तो कल फरियादी द्वारा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह सिख उम्र 25 वर्ष निवासी खजवाहा का जंगल में मकान बना हुआ है। इसी के पास में गांव के ही एक बघेल का खेत है जहां पर आरोपी राजेन्द्र सिंह, सोनू पण्डित, शिवदयाल निवासी लुधावनी थाना सुरवाया भूसा भरने के लिए आये 29 अप्रैल 2016 को भूसा भरने के लिए आये हुए थे तभी तीनों ने रात्रि में सुरेन्द्र सिंह के मकान में रखा डीजल इंजन, दो गैस चूल्हे, सिलेण्डर, दो थ्रेसर के टायर, एक थ्रेसर कीमत 50 से 60 हजार रुपये सामान चोरी कर लगे।
कुछ दिन बाद जब फरियादी मौके पर पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकारी लगी। इसके बाद उसे भूसा भरने वालों पर संदेह हुआ तो उसने पूछताछ की तो तीनों आरोपियों द्वारा उसे सामान वापस करने की बात कही, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद जब आरोपियों द्वारा सामान वापस नहीं किया गया तो कल सुरेन्द्र सिंह ने भौंती थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।