शिवपुरी। देश में ऑनलाईन शॉपिंग करने वालो की तदाद तेजी से बढ रही है, इसमें धोखाधडी की मिलावट भी दूर नही है। शहर के एक हॉस्टल संचालक को ऑनलाईन शॉपिंग करने पर मोबाईल की जगह पत्थर मिले है। शहर की हनुमान कॉलोनी के एक हॉस्टल संचालक को ठगी का शिकार बना लिया गया। उक्त संचालक के पास करीब 10 दिन पहले एक फोन आया था। इसमें आधी कीमत में ब्रांड कंपनी का मोबाइल मिलने का लालच दिया गया।
वह बात को समझ नहीं पाया। उसने मोबाइल बुक कर दिया। शुक्रवार की सुबह उसे पोस्ट ऑफिस में पार्सल आने की सूचना मिली तो वह पोस्ट ऑफिस पहुंचा और 4 हजार रुपए देकर जैसे ही पार्सल खोला तो अवाक रह गया, क्योंकि डिब्बे में मोबाइल नहीं, बल्कि कागज में लिपटे पत्थर रखे हुए थे।
संचालक रामू धाकड़ ने कोतवाली में अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देकर ठगों का सुराग लगाने की गुजारिश की। जिस नंबर से हॉस्टल संचालक को ठगी का शिकार बनाया गया, वह 9711562071 है। उसके अलावा पार्सल से निकले पत्थर वाले डिब्बे पर एमएस 99 शॉपिंग, 5-1 उद्योग बिहार गुडगांव पिन 222016 लिखा हुआ है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।