शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पगारा में पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी घर में घुस आया और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम पगारा की रहने वाली 19 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाला मिथुन पुत्र उधम आदिवासी आ गया और महिला के घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। महिला के परिजन जब घर आए तो उसने अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया एवं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।