मगरौनी की नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसा गैंगरेप किया

0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मगरौनी में गांव के रहने वाले दो युवक एक किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुरानी मगरौनी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले गांव का रहने वाले रेसु सोनी व मातादीन जाटव उसके अपने साथ शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ में ले गया। 

जहां उसने  अपने मित्र के साथ मिलकर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जिस पर किशोरी थाने आई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!