सांसद सिंधिया 28 मार्च को पिछोर में करेंगे रोड़ों का भूमिपूजन, आमजन से होंगे रूबरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद,पूर्व केन्द्रीय मंत्री 28 मार्च को ग्वालियर से प्रस्थान कर दतियाए दिनारा होकर पिछोर विधानसभा के राजपुर पहुंचकर कछौआ.राजपुर रोड का दोपहर 02:30 बजे भूमिपूजन करेंगे,उपरांत 03:30 बजे पिछोर डाक बंगले पर जनसम्पर्क एवं अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी नेबताया की  उपरांत सांसद श्री सिंधिया पिछोर से प्रस्थान कर सायं 05:00 बजे डाक बंगले में जनसम्पर्कए उपरांत 05:30 बजे राजापुर पहुंचकर गूढर.राजापुर रोड का भूमिपूजन कर चंदेरी के लिये प्रस्थान करेंगे जहां रात्रि विश्राम चंदेरी में करेंगे।  

सांसद श्री सिंधिया 28 मार्च को पिछोर विधानसभा में जहां सडकों की सौगात देंगे वहीं आमजन व कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगेए इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कोलारस और मुंगावली उप चुनाव में जीत पर सांसद श्रीमंत सिंधिया का स्वागत करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!