आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। महिला बाल विकास विभाग शिवपुरी में पिछले तीन माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को वेतन न दिए जाने के कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैं।

 वेतन न मिलने से परेशान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी से की लेकिन आज तक उनकी  समस्या का निराकरण नहीं हो सका। जिस कारण प्रभावित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में विभाग के प्रति रोष उत्पन्न हो गया है।

जानकारी के अनुसार पूरे जिले में भर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी सेवा दे रही है। लेकिन पिछले तीन माह से उन्हें वेतन न मिलने के कारण काफी परेशान बनी हुई है। 

इतना ही नहीं कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं द्वारा केन्द्र भी किराये पर जिसके चलते मकान मालिक भी उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की के समक्ष दुविधा की स्थिति निर्मित हो गई है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!