शिवपुरी। प्याज के गिरते मूल्य के कारण प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 40 केन्द्रों पर प्याज खरीदी करने का 4 जुलाई से निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज शिवपुरी मंडी में भी प्याज की खरीदी की गई। लेकिन पहले दिन मात्र दो ट्रेक्टर ट्राली प्याज की खरीद 6 रूपए प्रति किलो की दर से की गई। जबकि शेष प्याज व्यापारियों ने खरीदी।
कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह ने बताया कि शिवपुरी में प्याज व्यापारियों द्वारा 100 रूपए प्रति मन से लेकर 350 रूपए प्रति मन की दर से खरीदी जा रही है। अर्थात ढाई रूपए किलो से लेकर 7-7.50 रूपए प्रतिदर की दर से खरीद की जा रही है।
इसलिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए सरकार ने 6 रूपए प्रति किलो की दर से प्याज खरीद करने का निर्णय लिया है। श्री कुशवाह ने बताया कि आज प्याज खरीदी का पहला दिन था। इस कारण सरकार ने प्याज की कम खरीद की है, लेकिन कल से व्यवस्थायें ठीक हो जाएंगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।