शराब पी और लटक गया फॉसी पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मथना में विगत रात्रि एक युवक ने शराब के नशे में गांव में लगे एक पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी कल सुबह मृतक के परिजनों को लगी। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पेड़ से ऊतारा और पीएम के लिए शव रवाना कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू उर्फ नरेश पुत्र मनोज बाथम उम्र 20 वर्ष शराब पीने का आदी था और वह आये दिन शराब पीकर घर में उत्पात मचाता था, बिगत 29 अप्रैल की रात्रि 10 बजे उसने छक कर शराब पी और उस दिन वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गांव में खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला, लेकिन कल सुबह गांव के कुछ लोगों ने छोटू के परिजनों को बताया कि मथना से कुटबारा जाने वाले रास्ते में लगे एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ है। तब परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को वहां बुला लिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!