शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुड़ा के रेलवे ट्रेक पर एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कट जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार गुना-ग्वालियर रेलवे ट्रेक पर आज सुबह गुना की ओर से आ रही भिण्ड कोटा पैसेंजर के सामने गुड़ा ग्राम के पास आज एक 55 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत लेकिन उक्त व्यक्ति नाम ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।