शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्रांतगर्त अमोला की छात्रा को मोबाइल फोन पर परेशान करने वाले मजनू को छात्रा ने दबोचवा दिया। इस मजनू की छात्रा के परिजनों ने जमकर खबर भी ली। पुलिस ने इस सडकछाप मजनू के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कविता पुत्री दीनानाथ जाटव परिवतित नाम उम्र 17 वर्ष निवासी सिरसौद कक्षा 12 की छात्रा है। वह प्रतिदिन सिरसौद से करैरा पडने जाती है। कुछ दिनो से उक्त छात्रा के मोबाइल पर एक कॉल आने लगा। जो छात्रा के साथ सबंधं बनाने और अश्लील बाते करने लगा।
जब छात्रा ने मना किया फिर भी उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नही आया। छात्रा ने पुरा घटनाक्रम अपने परिजनो को बताया।परिजनो के साथ छात्रा ने उक्त युवक को मिलने बुलाया। जहॉ पहले से बैठे परिजनो ने मजनू को दवोच कर जमकर खवर ली।
मजनू की से पूछताछ में अपना नाम कुलदीप पुत्र राजा भैया चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी काली माता के मंदिर के पास करैरा बताया गया। पुलिस ने मजनू कुलदीप के खिलाफ 354डी,506 ताहि 3(1) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है उक्त युवक के खिलाफ ग्वालियर में अपने ही दोस्त की बहिन के साथ छेडछाड़ के मामले में 42 दिन जेल में काट कर आया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।