महिला पर फैका सम्मोहन का जाल, गहने लूटे, माधव नगर की घटना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले दिनो झांसी तिराहे पर एक दुध डेयरी की दुकान पर बैठी एक वृद्वा को 2 ठगो ने स मोहित किया और उसके गल्ले से रूपए उडा दिए और वृद्वा ने विरोध नही किया था।  ऐसी एक और घटना माधव नगर में हुई है और इसमे शिकार बनाया है एक घरेलू महिला को। 

माधव नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक यहां रहने वाली कुसुम पत्नी दशरथ कुशवाह के घर उस समय पहुंचा, जब उसके घर पर कोई नहीं था युवक ने महिला को उसके भाइयों का परिचित होने की बात कही और कहा कि दो लाख रुपए का लोन मंजूर हो गया है और उसका चेक बन गया है। 

इसके बाद युवक ने कुसुम से पानी पिलाने को कहा और कुसुम जब पानी लेकर आईंए उसके बाद युवक के कहने पर कुसुम ने गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र व कान के टॉप्स उतारकर दे दिए कुछ देर बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला, लेकिन तब तक ठग रफू चक्कर हो चुका था।

बाद में मामले की जानकारी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

फिर सम्मोहन का जाल फैका महिला पर 
ठगी की इस वारदात को जिस तरह आरोपी ने अंजाम दिया हैए उसको लेकर चर्चा है कि महिला को स मोहित कर पलक झपकते ही ठग ने उसके गहने उतार लिए करीब 6 माह पहले झांसी रोड पर एक डेयरी पर भी ठग ने गल्ले से पैसे निकाल लिए थे और डेयरी पर मौजूद वृद्घा कोई विरोध नहीं कर पाई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!