शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले ठकुरपुरा ग्राम में युवती का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है आरोपी युवती के बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की बहिन सीमा को आरोपी बद्दु आदिवासी अपनी बातो में बहला फुसलाकर भगा ले गया।
जब फरियादी रमेश को अपनी बहिन घर में नहीं मिली तो वह इधर-उधर तलाशने लगा। इसके बाद वह पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी बददू के विरूद्ध अप.क्रं.302/16 पर धारा 363ताहि के तहत मामला दर्ज करा दिया।
बामौरकलां से भी युवती को भगाया
थाना बामौरकलां में भी एक युवती को आरोपी युवक बातों में बहला फुसलाकर भगा ले गया। यहां फरियादी रामकुमार (परिवर्तित नाम)ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी राकेश पाल निवासी ग्राम कसेरा ने बातो में बहलाया फुसलाया और उसे भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अप.क्रं.89/1पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363 ताहि 3/4 पीसीएसओ के तहत मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।