शिवपुरी। थाना कोलारस क्षेत्र में बीच सड़क पर ट्रक खड़ा करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ट्रक चालक ने सड़क पर ट्रक खड़ा कर यातायात बाधित किया और पुलिस ने बाद में मशक्कत कर ट्रक को रोड़ से हटाया।
थाना कोलारस पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक क्रं.यू.पी.78 सीटी 1179 के चालक ने बीच सड़क हाईवे एबी रोड़ पर वाहन को खड़ा कर दिया है। इस पर जब काफी देर तक ट्रक को रोड़ से हटाया नहीं गया तो आवागमन बाधित हुआ और ट्रक के खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
इस पर पुलिस ने आरोपी ट्रक नं.यूपी 78 सीटी 1179 चालक के विरूद्ध लापरवाहीपूर्वक ट्रक खड़ा कर यातायात बाधित करने को लेकर धारा 283 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। बाद में काफी देर बाद पुलिस ने ट्रक को रोड़ से हटाया और तब कहीं जाकर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।