अग्रवाल महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयेाजित

0
शिवपुरी। म.प्र. अग्रवाल महासभा शिवपुरी द्वारा गत दिवस अग्रवाल महासभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नवीन कार्यकारिणी में अग्रवाल महासभा, महिला इकाई व युवा अग्रवाल महासभा द्वारा संयुक्त रूप से सामाजिक गतिविधि करने की शपथ ली गई। 

अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पी.डी.सिंघल द्वारा बताया गया कि अग्रवाल समाज को संगठित बनाने के लिए समाज की तीन इकाईयों का गठन किया गया है जिसमें मप्र अग्रवाल महासभा, महिला इकाई व युवा इकाई शामिल है। गत दिवस मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर होली मिलन समारोह के साथ नवीन कार्यकारिणी ने सेवाभावी कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे। 

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शिवपुरी-राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश महासचिव अशोक सम्राट की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष अजीत जैन द्वारा स्थानीय माधवचौक चौराहे पर शहीद दिवस के रूप में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

इस मौके पर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए जन-जन से इनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई। इस मौके पर ललित मुदगल प्रदेश उपाध्यक्ष, गौरव हरितवाल, दीपक अग्रवाल, राजू ग्वाल, मणिकांत शर्मा, राजा शाक्य, पदम बाथम, राकेश, सतीश सहित अन्य समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!