शिवपुरी। करैरा कस्बे में स्थित कॉलेज रोड़ पर आज सुबह एक मोटर पार्टस की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी एक मोटरसाइकिल, एक साईकिल, 10 लीटर ऑइल और मोटरपार्टस का सामान जलकर राख हो गया।
आगजनी की इस घटना में दुकान संचालक वीर सिंह पुत्र धनीराम लोधी को लगभग चार लाख रूपए का नुकसान का आंकलन है। पुलिस ने इस मामले में आगजनी का मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुझाई में रहने वाला वीर सिंह लोधी कॉलेज रोड़ पर रहने वाले कुंजलाल जाटव के मकान में किराये से दुकान लेकर मोटर पार्टस की दुकान संचालित करता है। कल शाम 7 बजे वह प्रति दिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर पर गया था और आज सुबह 6 बजे उसके मोबाईल पर फोन से सूचना दी गई कि उसकी दुकान में आग लग गर्ई है।
इस सूचना पर वीर सिंह अपनी दुकान पर पहुंचा जहां आग भड़की हुई थी। बाद में फायर बिग्रेड भी वहां पहुंची और उसने आग बुझाई तब तक उसकी दुकान में रखा 4 लाख रूपए करीब का सामान जल चुका था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।