एक्साईज के विरोध में अब अर्धनग्न हुए व्यावसाई, किया प्रदर्शन

0
शिवपुरी। सर्राफा व्यवसायियों की 9 दिन से चली आ रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल शिवपुरी में भी जारी रही। सर्राफा व्यवसायियों ने आज अर्धनग्न होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकलते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सर्राफ वित्त मंत्री अरूण जेटली मुर्दाबाद के नारे जमकर लगा रहे थे। सोने और चांदी के व्यापारियों की हड़ताल के कारण शिवपुरी में खरीददार और सोने चांदी बेचने वाले काफी परेशान रहे। हड़ताल का असर सर्राफा बाजार, सुनार गली, लखेरा गली, हलवाई खाना आदि क्षेत्रों में देखने को मिला। सर्राफा ऐसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष तेजमल सांखला, रमेश धाकड़, आदित्य गर्ग, हर्षवर्धन कोचेटा, सुनार एसोसियेशन के अध्यक्ष मनीष सोनी आदि ने बताया कि जब तक केन्द्र सरकार सोने चांदी के कारोबार को समाप्त करने वाले काले कानून को वापस नहीं लेती है तब तक उनकी हड़ताल अनिश्चित कालीन रूप से जारी रहेगी। 

पहले भी रही थी 28 दिन हड़ताल
सर्राफा कारोबारियों पर एक्साईज ड्यूटी तत्कालीन कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने भी कायम की थी। उस समय भी देश भर में इसका जबर्दस्त विरोध हुआ था और सर्राफा व्यवसायी हड़ताल पर चले गए थे। उस दौरान सर्राफा व्यवसायियों की देश व्यापी हड़ताल 28 दिन चली थी। अंतत: सरकार को विवश होकर एक्साईज ड्यूटी हटाने का निर्णय लेना पड़ा था।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!