शिवपुरी की ​​​कमान अब यांगचेन डोलकर के हाथ, 778 दिन रहे राठौड़ शिवपुरी के SP

0
Uploaded Image शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार देर रात एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए ग्वालियर-चंबल अंचल सहित प्रदेश के 62 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस फेरबदल में शिवपुरी के एसपी अमन सिंह राठौड का ट्रांसफर इंदौर कर दिया गया हैं। उनके स्थान पर इंदौर देहात की एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया अब शिवपुरी की कमान संभालेंगी।

आईपीएस अमन सिंह राठौड़  15 मार्च 2024 अशोकनगर जिले से शिवपुरी एसपी के रूप में ट्रांसफर होकर आए थे। एसपी राठौर ने  शिवपुरी में 2 साल, 1 महीने और 17 दिन (कुल 778 दिन) का लंबा सफर तय किया। दिलचस्प बात यह है कि अमन सिंह से पूर्व एसपी रहे रघुवंश सिंह भदौरिया का कार्यकाल महज 350 दिनों का था,रघुवंश सिंह भदौरिया का ट्रांसफर लोकसभा चुनाव से पूर्व एक ही संसदीय क्षेत्र मे 3 साल के कार्यकाल के गणित के कारण हुआ था।  इस लिहाज से अमन सिंह ने उनके मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा समय तक शिवपुरी की कमान संभाली। अमन सिंह अब  इंदौर में जोन-2 के पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में नई पारी शुरू करेंगे।

अंचल में भी  हलचल
केवल शिवपुरी ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों में भी भारी बदलाव हुआ है। दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा को अब भिंड का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि भिंड के एसपी डॉ. असित यादव को पदोन्नत कर ग्वालियर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, दतिया में मयूर खंडेलवाल और मुरैना में धर्मराज मीना नए एसपी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। आधी रात को आई इस लिस्ट ने पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है, और अब शिवपुरी को अपनी नई महिला पुलिस कप्तान यांगचेन डोलकर भूटिया का इंतजार है।

पति भिंड के एसपी, पत्नी शिवपुरी की कमान संभालेंगी
दिलचस्प बात यह है कि यांगचेन डोलकर भूटिया के पति सूरज सिंह वर्मा भी 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे दतिया के एसपी थे और अब उन्हें भिंड जिले का एसपी बनाया गया है। इस तरह पति-पत्नी दोनों अब पड़ोसी जिलों—शिवपुरी और भिंड—की कानून व्यवस्था संभालेंगे, जो प्रशासनिक स्तर पर एक खास संयोग माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!