शिवपुरी-मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. शिवपुरी द्वारा विद्युत वितरण केन्द्र खतौरा के अंतर्गत आने वाले 11 बड़े विद्युत बिल बकायादार उपभोक्ताओं को लंब समय से विद्युत का बिल भुगतान नहीं करने पर उनके विरूद्ध चल-अचल स पत्ती कृर्की की कार्यवाही हेतु सूचना पत्र जारी किए गए है।
उपमहाप्रबंधक (संचा/संधा) म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. संभाग द्वितीय शिवपुरी ने बताया कि विद्युत बिल बकायादार उपभोक्ता में ग्राम इंदार के वलवीर सिंह पुत्र रामसिंह रघुवंशी, ग्राम गुहासा के कप्तान सिंह पुत्र लालजी राम, तुलसी राम पुत्र करण सिंह लोधी, ग्राम तरावली के सीताराम पुत्र खुमान सिंह यादव, यशपाल पुत्र खुमान सिंह यादव, परमाल सिंह पुत्र मोती सिंह यादव, भगवान सिंह पुत्र क मौद सिंह, गोपाल सिंह पुत्र खुमान सिंह यादव, ग्राम मढ़वासा के रामसिंह पुत्र भन्नू लाल यादव, ग्राम गिन्दौरा के मुकेश पुत्र रामनारायण रघुवंशी, कमल सिंह पुत्र क मौद सिंह को सूचना पत्र जारी किए गए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।