शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि देहात थाना के अतंर्गत तारकेश्वरी कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का लगातार 1 वर्ष से बलात्कार होने का मामला आया है। बताया जा रहा कि बलात्कारी युवक का युवती के घर पिछले 1 साल से आना-जाना था।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के तारकेश्वरी कॉलॉनी में निवासी करने वाली पीड़िता उम्र 19 वर्ष अपने रिश्तेदारी में जौरा गई थी वहां उसका संपर्क और मिलना जुलना पकंज जोगी उम्र 22 साल निवासी डाक बंगले की पीछे जौरा से हो गया।
इसके बाद पंकज जोगी का आना जाना युवती के घर तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी में भी हो गया। बताया गया है कि दोनो मे प्यार की हो गया पंकज ने उससे शादी का वादा भी किया लेकिन अब वह शादी के वारे से मुकर गया। पीडि़ता ने देहात थाना में एफआईआर में दर्ज करवाया है कि पंकज ने मुझसे शादी का वादा किया और वह पिछले 1 वर्ष से मेरें साथ बलात्कार कर रहा है। पुलिस ने पीडि़ता के बयानो के आधार पर आरोपी पंकज योगी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।